बिजली बिल राहत योजना के अंतिम चरण में उमड़ा उपभोक्ताओं का भीड़ 

चौबेपुर क्षेत्र में 3.32 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली, विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण के अंतिम दिनों में चौबेपुर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलवार को स्थानीय उगापुर पावर हाउस पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। लोग अपने वर्षों से लंबित बिजली बिलों का निस्तारण कराने के लिए उत्साहपूर्वक पहुंचे।

उगापुर के साथ ही रौना कला और गरथौली पावर हाउसों पर भी इसी तरह की स्थिति बनी रही। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों को अतिरिक्त समय तक कार्य करना पड़ा, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जा सके।

बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट और मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की राहत प्रदान की जा रही है। इसी वजह से लंबे समय से बकाया बिलों से परेशान उपभोक्ता बड़ी संख्या में विभागीय कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।

उगापुर खंड के एसडीओ अजीत कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक करीब 3 करोड़ 32 लाख रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है। उन्होंने इसे विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि योजना से उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ ही राजस्व संग्रह में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह