विधायक खेल स्पर्धा का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमख

ग्रामीण खेल लीग के तहत फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताएं संपन्न

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बरियासनपुर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत शिवपुर विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बरियासनपुर इंटर कॉलेज, बरियासनपुर (चिरईगांव) के मैदान पर सुबह नौ बजे से फुटबॉल और बैडमिंटन (सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग—बालक व बालिका) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं का संचालन वीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

सब जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल में रुस्तमपुर की टीम विजेता रही।

बैडमिंटन सब जूनियर बालक एकल में अंश पटेल ने प्रथम और आयुष सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल में मिल्कोंपुर टीम विजेता जबकि कमौली टीम उपविजेता रही।

बैडमिंटन सब जूनियर बालिका एकल में मुस्कान पटेल विजेता और चाहत चौहान उपविजेता रहीं।

जूनियर वर्ग पुरुष बैडमिंटन एकल में लकी सिंह विजेता तथा आर्यन पटेल उपविजेता रहे।

सीनियर वर्ग पुरुष फुटबॉल में बरियासनपुर की टीम ने जीत हासिल की, जबकि सीवो टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम में विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आनंद, जितेंद्र यादव, अविनाश, अनुपम यादव, सुनील सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता को ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा