वाराणसी में तैलंग स्वामी जयंती पर भव्य शोभायात्रा

पंचगंगा घाट से काल भैरव दरबार तक गूंजा हर-हर महादेव

वाराणसी। पौष मास शुक्ल पक्ष एकादशी को जन्मे महान संत तैलंग स्वामी की जयंती मंगलवार को काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचगंगा घाट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो काशी की सकरी गलियों से होती हुई काल भैरव के दरबार तक पहुंची।

शोभायात्रा का शुभारंभ पंचगंगा घाट पर पं. राहुल बक्शी एवं पं. राम भाटे द्वारा विधिवत पूजन-पाठ के उपरांत किया गया। इसके बाद तैलंग स्वामी की रजत पालकी को मंगला गौरी, रामघाट, सिंधिया घाट और चौखंभा मार्ग से होते हुए काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार तक ले जाया गया।

शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, मार्ग में श्रद्धालु अपने घरों से फूलों की वर्षा करते नजर आए। शहनाई की मंगल धुन, शंखध्वनि और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विप्रगण रजत सिंहासन पर विराजमान तैलंग स्वामी की तस्वीर लेकर नंगे पांव शोभायात्रा में सहभागी बने।

इस भव्य आयोजन में पं. अजय शंकर तिवारी, सुमित पालंदे, गीतकार कन्हैया दुबे, के.डी., गणेश पालंदे, सुनील शर्मा, भालचंद्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने तैलंग स्वामी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए काशी की परंपराओं का भव्य दर्शन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक