पुलिस अधीक्षक ने किया थाना ज्ञानपुर, गोपीगंज व महिला थाना का निरीक्षण

भवन निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व आधुनिकीकरण कार्यों की हुई समीक्षा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा थाना ज्ञानपुर, गोपीगंज तथा महिला थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानों में संचालित भवन निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एवं आधुनिकीकरण से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आधुनिक पुलिस बुनियादी ढांचे के अंतर्गत थानों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत पुराने एवं जर्जर थाना तथा कार्यालय भवनों की मरम्मत, नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों और चौकियों पर आगंतुकों व आवेदकों के लिए स्वागत योग्य माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठने की उचित व्यवस्था, सुव्यवस्थित कार्यालय संचालन तथा प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि आमजन सम्मानपूर्वक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा