राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सुरियावां ने वृक्षारोपण कर मनाया चतुर्थ स्थापना दिवस

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, शिक्षकों की रही सक्रिय सहभागिता

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सुरियावां द्वारा बीआरसी सुरियावां परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां यशवंत सिंह के साथ वृक्षारोपण कर संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस अनोखे एवं प्रेरणादायी ढंग से मनाया गया।

आज के भौतिकतावादी और चकाचौंध भरे परिवेश से अलग हटकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सुरियावां ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सुगंधित एवं सुंदर फूलों वाले पौधों का रोपण किया। इस पहल के माध्यम से संगठन ने समाज को स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली का संदेश दिया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने संगठन के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। वहीं महामंत्री देवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सतत प्रतिबद्ध है।

ब्लॉक अध्यक्ष राजीव रतन यादव एवं महामंत्री देवेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन मंत्री राजेश कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, संयुक्त महामंत्री वेद प्रकाश रघुवंशी, ब्लॉक संरक्षक अनिल कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार लाल, बाल मुकुंद मौर्य सहित अनेक अध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती