नगर पालिका अध्यक्ष नरगिस अतहर ने नगरवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नगर पालिका अध्यक्ष नरगिस अतहर ने नगरवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

 

भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही की अध्यक्ष नरगिस अतहर ने नववर्ष के अवसर पर नगरवासियों सहित देश-विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में नववर्ष को खुशहाली, शांति और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताते हुए सभी के सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति डॉ. अतहर अंसारी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2026 नगर की एकता और भाईचारे को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर भदोही नगर को विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाएंगे तथा नगर को पहले से अधिक समृद्ध और सुरक्षित बनाया जाएगा।

डॉ. अंसारी ने कहा कि नववर्ष का आगाज आपसी सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता, प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नए साल का स्वागत सकारात्मक सोच, आपसी सम्मान और सहयोग की भावना के साथ करें।

उन्होंने आगे कहा कि जब पूरी दुनिया नए साल का स्वागत कर रही है, तो आइए हम भी शांति, खुशी और समानता से भरे बेहतर भविष्य की आशाओं को साझा करें, जिससे भदोही नगर को और अधिक सुंदर और विकसित बनाया जा सके।

इस अवसर पर सभासद हसीब खान, सेराज अंसारी, संजय यादव, अशरफ अंसारी, अरविंद मौर्य, अनस अंसारी, सुफियान अंसारी, लाल मोहम्मद खान, इसरार अंसारी, अजय दुबे, प्रमोद यादव, लोलारख, गिरधारी जायसवाल, शफीक राइन सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र