राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भदोही के आदित्य पाल ने बढ़ाया जिले का मान

भदोही पहुंचने पर होनहार खिलाड़ी का भव्य स्वागत, निकली शोभायात्रा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर–14 बालक वर्ग) में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले जनपद भदोही के ग्राम सभा मूँसीलाटपुर निवासी होनहार खिलाड़ी आदित्य पाल (पुत्र रविन्द्र पाल) के भदोही आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

 

आज जैसे ही आदित्य पाल काशी–गोरखपुर एक्सप्रेस से भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां उपस्थित ग्राम सभा एवं जनपद के खेल प्रेमियों ने उन्हें माला, मिठाई, अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान “भारत माता की जय” और “आदित्य पाल जिंदाबाद” के नारों से स्टेशन परिसर गूंज उठा।

 

भदोही स्टेशन से ग्राम सभा मूँसीलाटपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने ढोल–नगाड़ों के साथ आदित्य पाल का उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर जनपद भदोही हॉकी संघ के सचिव राजकमल यादव, शिवम् राय (खो–खो जिला कोषाध्यक्ष), हॉकी कोच मुन्नवर हुसैन, सुरेंद्र पाल, रंजीत पाल, बड़ी माँ सितारा देवी, अखिलेश यादव, नीरज गौंड, शशिकांत पाल, राजेश यादव, इंद्रेश राय, मुकेश राय, रूपेश राय, हर्ष राय, आकाश पाल, अनूप पाल, अभिषेक पाल, प्रभावती पाल (दादी), सुनीता पाल (बुआ), प्रियंका पाल (बहन) सहित समस्त परिवारजन एवं ग्राम सभा वासी उपस्थित रहे।

 

आदित्य पाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता से युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति नया उत्साह और प्रेरणा देखने को मिल रही है। उपस्थित लोगों ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा