स्टांप मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 12 करोड़ से 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

उत्तरी विधानसभा में सड़क, नाली व पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

वाराणसी। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को सिगरा गुलाब बाग स्थित अपने कार्यालय से डूडा (DUDA) द्वारा स्वीकृत 12 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कुल 38 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता है कि सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो। कोई भी गली कच्ची न रहे और कहीं भी पेयजल की समस्या न हो। सरकार इसके लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में सभी नागरिकों को भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने डूडा के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्र के समस्त पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा