फर्जी कॉल सेंटर के जरिए शेयर ट्रेडिंग में साइबर ठगी, सरगना समेत 9 शातिर गिरफ्तार

मोबाइल, एटीएम, लैपटॉप, वाहन व नकदी बरामद, लाखों की ठगी का खुलासा

 

वाराणसी। फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित कुल 09 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, लैपटॉप, वाहन, पीली धातु और ₹4,88,920 नकद बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह संगठित गिरोह शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पहले पीड़ितों से ट्रेडिंग करवाई जाती थी, फिर जानबूझकर नुकसान कराया जाता था। इसके बाद आरोपित पीड़ितों के डिमैट अकाउंट की हैंडलिंग अपने पास लेकर उसमें मौजूद धनराशि को फर्जी म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। इस गिरोह द्वारा अब तक लाखों रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जौनपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इनमें मीटरवाल उर्फ बाजारबाना (कोतवाली), अभय मौर्य (लाइन बाजार, हसैनाबाद), अमित सिंह (सरायख्वाजा, पकड़ी गांव), कृष्णा विश्वकर्मा (कोतवाली, बढ़ई टोला), अभिषेक तिवारी (सिकरारा, महमदपुर), शिवा वैश्य (कोतवाली, सैदवली), अमन मौर्य (सरायख्वाजा, पदमपुर), विनय कुमार उर्फ चिक्की (जीतपुर) तथा सुजल चौरसिया (सहाबुद्दीनपुर, बदरी स्टेशन) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 20 एटीएम कार्ड (डेबिट व क्रेडिट), 6 आधार कार्ड, 3 वोटर आईडी, 9 चेकबुक, एक पासबुक, 4 पैन कार्ड, 3 ड्राइविंग लाइसेंस, विभिन्न कंपनियों की 9 घड़ियां, 3 लैपटॉप, 2 महिंद्रा थार वाहन, 24-24 ग्राम की दो पीली धातुएं और ₹4,88,920 नकद बरामद किया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम में निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा, निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक राकेश भदौरिया, विवेक सिंह, शैलेंद्र कुमार, गौरव तोमर, हेड कांस्टेबल गोपाल चौहान, रजनीकांत, गौतम कुमार, दिवाकर वत्स तथा कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, देवेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार मौर्य, जितेंद्र मौर्य, अंकित प्रजापति, मनीष सिंह, जावेद अख्तर और त्रिलोकी कुमार शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा