नई बनी सड़क खोदने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही, हादसों का बन रही कारण

 

सकलडीहा (चंदौली)। राजवाहा की पटरी पर सकलडीहा से डैना गांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हाल ही में सड़क की पेंटिंग व मरम्मत का कार्य कराया गया था, जिस पर करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च हुए। लेकिन सड़क बने एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि डैना गांव में जल जीवन मिशन का कार्य कर रहे ठेकेदार ने सड़क के बीचोंबीच खुदाई कर दी, जिससे सड़क की हालत फिर से बदहाल हो गई है।

बताया जा रहा है कि सकलडीहा से डैना वाया अमावल गांव तक राजवाहा की पटरी पर सड़क का सुंदरीकरण किया गया था। जर्जर सड़क से मुक्ति मिलने पर लोगों में खुशी थी और आवागमन काफी सुगम हो गया था। हालांकि, ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।

सड़क के बीच खुदाई के बाद न तो समय पर मरम्मत कराई गई और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए। जगह-जगह गिट्टियां बिखरी होने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। बड़े वाहन इसमें फंस जा रहे हैं, जबकि बाइक सवार व पैदल राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

राहगीरों संदीप, रमेश और आदित्य ने जल जीवन मिशन के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

इस संबंध में अवर अभियंता (जेई) धर्मजीत गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा