भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में घोटाले का आरोप, जांच की मांग

 

चहनियाँ । जनपद के सकलडीहा तहसील अंतर्गत चहनिया ब्लॉक के परमानंदपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ आक्रोश जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा कागजों पर विकास कार्य दिखाकर भारी घोटाला किया गया है। गांव में सड़क, नाली, हैंडपंप, आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में ब्लॉक और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से आक्रोशित होकर उन्हें तहसील स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि ग्राम प्रधान दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परमानंदपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से भी कहा गया कि वे अपने आरोपों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध कराएं, ताकि जांच पारदर्शी ढंग से की जा सके।

प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जांच में लापरवाही बरती गई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    11 कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन, दक्षिणा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा; सुख-समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का अनुष्ठान     चहनिया (चंदौली)। शारदीय नवरात्रि की नवमी…

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी