चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को कुल 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 दिसंबर की रात वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर की गई।

पुलिस के अनुसार, कादीपुर फ्लाईओवर के पास से सुरेन्द्र बनवासी (38 वर्ष) निवासी चुमकुनी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में कादीपुर स्टेशन के पूर्वी छोर से परपन चौहान (50 वर्ष) निवासी सियरबारी, जनपद गाजीपुर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी इन्द्रेश कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चौबेपुर में धारा 60 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत क्रमशः मु0अ0सं0–001/2026 एवं 002/2026 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने मौके से कुल 20 लीटर अवैध शराब बरामद की है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह