नववर्ष पर मार्कंडेय महादेव मंदिर व संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नववर्ष पर मार्कंडेय महादेव मंदिर व संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार की सुबह से ही क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से मार्कंडेय महादेव मंदिर एवं गंगा–गोमती संगम घाट पर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिली।

श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर पवित्र स्नान कर विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की। सुबह से ही मंदिर प्रांगण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

दर्शनार्थियों का कहना था कि बीते वर्षों की कठिन परिस्थितियों के बाद वे नए वर्ष में शांति, सद्भावना और खुशहाली की प्रार्थना लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे हैं। नववर्ष के अवसर पर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों—गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, चंदौली, देवरिया, भदोही, प्रयागराज सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।

नववर्ष पर संगम घाट क्षेत्र में विशेष रौनक देखने को मिली। परिवार के साथ भ्रमण के लिए आए लोगों के लिए साइबेरियन पक्षी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले इन दुर्लभ पक्षियों को देखने के लिए गंगा घाट से लेकर संगम घाट तक लोगों की भारी भीड़ लगी रही।

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने घाटों पर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच नए साल का उल्लासपूर्ण आनंद लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह