मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला डीएम तक पहुंचा

बरियासनपुर में बाहरी लोगों के नाम शामिल करने का आरोप, जांच के आदेश

वाराणसी ।जनपद के चिरईगांव विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियासनपुर की मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंच गया। ग्रामीणों ने बीएलओ पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची में दर्जनों ऐसे बाहरी लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जिनका वास्तविक निवास ग्राम पंचायत बरियासनपुर में नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी गांवों के रहने वाले कई ऐसे व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए हैं, जिनके नाम पहले से ही उनके मूल गांव की मतदाता सूची में शामिल हैं। इस संबंध में श्रीप्रकाश पुत्र स्वर्गीय हरिश्चन्द्र के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और पूरे मामले से अवगत कराया।

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की उच्चाधिकारी के नेतृत्व में जांच कराने हेतु टीम गठित करने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, चिरईगांव विकास खण्ड के तोफापुर गांव में भी मतदाता सूची को लेकर एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ग्राम प्रधान द्वारा बीएलओ पर नाबालिग किशोरों (जिनकी आयु अभी 18 वर्ष से कम है) के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का दबाव बनाया जा रहा है।

अनावश्यक दबाव से नाराज़ बीएलओ द्वारा इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने तथा फिलहाल बीएलओ का कार्य न करने की बात भी सामने आ रही है। मामला प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा