पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान फरीदपुर विधायक को आया हार्ट अटैक, निधन से शोक की लहर

पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान फरीदपुर विधायक को आया हार्ट अटैक, निधन से शोक की लहर

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरेली। बरेली के सर्किट हाउस में शुक्रवार को पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बैठक के बीच ही उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक के दौरान विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल अचानक असहज महसूस करने लगे और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। अधिकारियों व मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विधायक के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खास बात यह है कि उन्होंने एक दिन पूर्व ही अपना जन्मदिन मनाया था, जिससे समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है।

डॉ. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे और पशुधन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी।

निधन की सूचना मिलते ही पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बरेली जिले में शोक का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी