फुटपाथ के मासूमों का सपना पूरा, पहली बार बैठ सके लग्जरी कार में

नंगे पांव ठंड में चल रहे बच्चों को मदद फाउंडेशन ने दिलाई गर्मी और सम्मान, शोरूम में खुद चुने नए जूते

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

प्रयागराज। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों के लिए मदद फाउंडेशन ने एक यादगार दिन बनाया। रविवार को फाउंडेशन की 178वीं ‘रविवार की रसोई’ के दौरान भूख मिटाने के साथ बच्चों के चेहरे पर खुशियों की चमक लौटाई गई।

 

फाउंडेशन की राष्ट्रीय महासचिव अमृता तिवारी की नजर उन छोटे बच्चों पर पड़ी जो ठंड में भी नंगे पैर चल रहे थे। उनकी हालत देखकर संस्थापक मंगला प्रसाद तिवारी ने तुरंत बच्चों को अपनी कार में बैठाया।

 

कल तक केवल दूर से देखी जाने वाली लग्जरी कार में बैठकर बच्चों ने शहर के एक बड़े फुटवियर शोरूम का रुख किया। वहां बच्चों ने खुद अपने पसंद के जूते और चप्पल चुने। नई चमक और खुशियों से बच्चों की आंखें रोशन हो गईं।

 

मंगला प्रसाद तिवारी ने बताया कि समाज के इस तबके को केवल भोजन और कपड़े ही नहीं, बल्कि सम्मान और प्यार की भी आवश्यकता है। बच्चों का उत्साह यह दिखाता है कि छोटी-छोटी खुशियां उनके लिए कितनी बड़ी चीज हैं।

मदद फाउंडेशन की सेवाओं का सिलसिला

निराश्रितों को निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा।

जरूरतमंदों को स्वेटर, जैकेट और कंबल वितरण।

हर रविवार सैकड़ों लोगों तक गरमा-गरम भोजन की व्यवस्था।

इस पुनीत कार्य में अरविंद पांडे, आदर्श पाठक, राजेंद्र पाल और पुनीत श्रीवास्तव सहित पूरी टीम ने सहयोग दिया। बच्चों के माता-पिता ने फाउंडेशन को आशीर्वाद दिया और कहा कि जो उनके अपने नहीं कर सके, वह संस्था ने कर दिखाया।

मंगला प्रसाद तिवारी, संस्थापक – मदद फाउंडेशन

“चलो खुशियां बांटे”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी