काशी में खेल इतिहास का स्वर्णिम क्षण, 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

 

वाराणसी। काशी ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े और देशभर से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बनारसी अंदाज में कहा, “एक कहावत है—बनारस के जानल चाहत हउआ, त बनारस आने के पड़ी। अब आप सब काशी आए हैं, तो यहां की संस्कृति को भी करीब से समझेंगे।” उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल टीम भावना, संतुलन और सहयोग का खेल है, जो “टीम फर्स्ट” और “इंडिया फर्स्ट” का संदेश देता है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी केवल मोक्ष और अध्यात्म की ही नहीं, बल्कि खेल प्रेम की भी धरती है। यहां की परंपरा ने मुक्केबाजी, नौकायन, कबड्डी और अन्य खेलों में देश को कई राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल यह सिखाता है कि सफलता अकेले नहीं, बल्कि समन्वय, विश्वास और सामूहिक प्रयास से मिलती है। बॉल को हर हाल में ऊपर रखना ही इस खेल का मंत्र है, ठीक वैसे ही जैसे जीवन और राष्ट्र निर्माण में निरंतर प्रयास आवश्यक है।

 

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देश के 28 से अधिक राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की सजीव तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना आसान नहीं होता, वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संकल्प के बाद खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचते हैं। अब काशी की धरती पर उनकी तपस्या की परीक्षा होगी।

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद भारत का खेल मॉडल एथलीट-केंद्रित हुआ है। वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान, आधुनिक प्रशिक्षण, पोषण और पारदर्शी चयन प्रक्रिया से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। खेल बजट में वृद्धि और नीतिगत सुधारों के कारण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

 

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया, राष्ट्रीय खेल नीति और खेल संगठनों में पारदर्शिता ने युवाओं को नई दिशा दी है। भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी गंभीर प्रयास कर रहा है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल अवसंरचना में हुए व्यापक सुधारों का लाभ काशी को भी मिला है। आधुनिक स्टेडियम और बड़े आयोजनों ने वाराणसी को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दी है। जी-20 बैठकें, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और अब नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप, काशी को लगातार बड़े आयोजनों का केंद्र बना रहे हैं।

 

अंत में प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से काशी की ठंड, यहां के स्वाद, बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा में नौका विहार का अनुभव साथ ले जाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह चैंपियनशिप भारत के खेल सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी