71 वर्ष की उम्र में अखाड़े में उतरे हनीफ खान पहलवान, भदोही की शान बचाते हुए घायल

भदोही की शान हनीफ खान पहलवान का सफल ऑपरेशन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। भदोही की पहचान बन चुके वरिष्ठ पहलवान हनीफ खान पहलवान का एक निजी हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

 

बताया जाता है कि हाल ही में आयोजित एक कुश्ती मुकाबले में 30 वर्षीय नवजवान पहलवान की ललकार पर 71 वर्षीय हनीफ खान पहलवान भदोही की प्रतिष्ठा बचाने के लिए अखाड़े में उतरे। उम्र को मात देते हुए उन्होंने अपने अनुभव और जादुई पैतरों का प्रदर्शन किया।

 

महज तीन मिनट के भीतर हनीफ पहलवान ने प्रतिद्वंदी पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। हालांकि पैर तोड़ दांव के दौरान उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और बाद में टूटने की पुष्टि हुई।

 

मुकाबले में जीत के बाद घायल अवस्था में हनीफ पहलवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके दाहिने पैर का सफल ऑपरेशन किया।

 

हनीफ खान पहलवान की इस बहादुरी को लेकर भदोही में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने कहा कि इतनी अधिक उम्र में भी बिना जान की परवाह किए अखाड़े में उतरकर भदोही की शान बचाना प्रेरणादायक है।

 

क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने हनीफ खान पहलवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उनके जज्बे को सलाम किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा