सपा जिला इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

मतदाता सूची अभियान तेज करने और सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिला सशक्तिकरण पर जोर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। समाजवादी पार्टी जनपद भदोही की जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट, कंसापुर ज्ञानपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अभियान को गति देने तथा सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने ऐसे दौर में महिला शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में अनेक कुरीतियां व्याप्त थीं। भले ही उनका प्रत्यक्ष रूप से राजनीति से कोई जुड़ाव नहीं रहा, लेकिन शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए उनके संघर्ष ने भारतीय समाज और राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिन नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनका नाम जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

बैठक में रामयज्ञ पाल, संतोष यादव, सरिता बिंद, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, सलाउद्दीन अंसारी, दिलीप भीम कनौजिया, कंचन सोनकर, सुरेश साहू, मनोज यादव, बाबा बिंद, कमलाशंकर महतो, महेन्द्र गोड, रमेश यादव दादा, रवि यादव, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    सरेबाजार पिटाई और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) भदोही। कोइरौना थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल…

    जनगणना 2027 के लिए 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

    डीएम शैलेष कुमार ने नागरिकों से की डिजिटल जनगणना में सक्रिय सहभागिता की अपील   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) भदोही। जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस