ठंड से राहत पहुंचाने के लिए किया गया सामाजिक सेवा कार्य
बड़ागांव (वाराणसी)। समाजसेवी विकास तिवारी के पिता स्व. चंद्र शेखर तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार ने असहाय और गरीब लोगों के बीच ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम ब्लॉक बड़ागांव अंतर्गत ग्राम सभा कैथौली में आयोजित किया गया।
परिवार के सदस्य चंद्र मोहन तिवारी, पंकज तिवारी, आशीष तिवारी (एडीओ), आजाद तिवारी, शुभम त्रिपाठी (एडवोकेट) ने अपने आवास पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर मदद की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कू हनुमान जी के पीठाधीश्वर रिंकू महाराज जी और समाजसेवी प. विमल मिश्रा “राजू जी” उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी शरद सिंह भीम, वरिष्ठ समाजसेवी मधुकर पाठक, कमला पटेल, सौरभ गौर, डॉ. सरोज पाण्डेय, रमाशंकर तिवारी, सिंटू पाण्डेय, अभिताभ दुबे, श्री प्रकाश सिंह, संदीप जी, बृजेश पाठक, सुनील तिवारी, अशोक पाठक, नवीन अर्चना पटेल (जिला पंचायत सदस्य) और क्षेत्र के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को सर्दी में राहत मिलती है और समाज में मानवता का संदेश फैलता है।




