विश्व कल्याणार्थ 41 दिवसीय हठयोग तपस्या में 146 घड़ों के ठंडे जल से स्नान

मारकंडेय महादेव धाम पर संत श्री प्रद्युम्न महाराज की कठोर तपस्या भक्तों के लिए प्रेरणास्रोत

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम, गंगा घाट के समीप, श्री श्री 1008 संत श्री प्रद्युम्न महाराज द्वारा आयोजित विश्व कल्याणार्थ 41 दिवसीय हठयोग तपस्या इन दिनों आस्था का केंद्र बनी हुई है। महाराज श्री की कठोर तपस्या के दर्शन हेतु दूर-दराज से भक्तगण यहां पहुंच रहे हैं।

इस हठयोग तपस्या की कठिनाई और अनुशासन भक्तों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। तपस्या के नियम के अनुसार, रात्रि में मिट्टी के घड़ों में जल भरा जाता है और महाराज श्री ब्रह्म मुहूर्त यानी भोर के समय लगभग 3 बजे इसी अत्यंत ठंडे जल से स्नान करते हैं।

शुक्रवार को इस अलौकिक तपस्या का 37वां दिन रहा। इस दिन महाराज श्री को कुल 146 मटके के ठंडे जल से स्नान कराया गया। भोर के समय स्नान कराने के लिए स्थानीय भक्तों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं, जिससे गंगा घाट पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बन जाता है।

संत श्री प्रद्युम्न महाराज और प्रबंधक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि यह 41 दिवसीय तपस्या शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है। तपस्या की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में 5 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त भक्तजनों से इस भंडारे में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा