नववर्ष पर आबकारी विभाग सख्त, विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दुकानों व वाहनों की सघन जांच

नववर्ष पर आबकारी विभाग सख्त, विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दुकानों व वाहनों की सघन जांच

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। नववर्ष के मद्देनज़र आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी भदोही के निर्देश पर जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक ज्ञानपुर रजनीश पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक भदोही रोहित कुमार एवं आबकारी निरीक्षक औराई अनिल कुमार सूर्यभान ने स्टाफ के साथ देशी शराब की दुकानों गोपपुर व भरेशपट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक व अभिलेखों की जांच की गई तथा विक्रेताओं को नियमानुसार संचालन के आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही टीम ने भरेशपट्टी स्थित ईंट-भट्टों एवं लालानगर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की, ताकि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके प्रिंस ने अब तक नहीं खोले राजनीतिक पत्ते, जरूरतमंद परिवारों की मदद और जनहित के कार्यों से बटोर रहे चर्चा; 2027 के चुनाव में…

    पीईटी-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परीक्षार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत