730 खोए मोबाइल लौटाकर भदोही पुलिस ने जीता जनविश्वास

विशेष तकनीकी अभियान में बड़ी सफलता, एएसआई श्यामसुंदर यादव को एसपी ने किया सम्मानित

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद भदोही पुलिस ने वर्ष 2025 में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए आमजन के विश्वास को और मजबूत किया है। वर्षभर चले विशेष तकनीकी अभियान के तहत भदोही पुलिस ने कुल 730 खोए व गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाया।

इस उल्लेखनीय अभियान की सफलता में थाना गोपीगंज कोतवाली में तैनात सहायक उपनिरीक्षक एवं सीसीटीएनएस प्रभारी श्यामसुंदर यादव की अहम भूमिका रही। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के चलते सैकड़ों लोगों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिल सके।

जनसेवा में किए गए इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए नववर्ष 2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक (आईपीएस) ने एएसआई श्यामसुंदर यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अभियान से सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिली है और पुलिस व जनता के बीच विश्वास की डोर और मजबूत हुई है। जनपद भर में भदोही पुलिस के इस सराहनीय और जनहितकारी प्रयास की चर्चा व्यापक रूप से हो रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा