राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के साथ चंदौली रंग महोत्सव–2026 का शुभारंभ

डीडीयू नगर में अखिल भारतीय बहुभाषीय नाटक, लोकनृत्य व लोकगीत प्रतियोगिता की शुरुआत

 

डीडीयू नगर (चंदौली)। अस्मिता नाट्य संस्थान एवं एक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चंदौली रंग महोत्सव–2026 अखिल भारतीय बहुभाषीय नाटक, लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के साथ किया गया। शनिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनू किन्नर ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा शास्त्री पार्क से प्रारंभ होकर सुभाष पार्क पर जाकर समाप्त हुई। इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अहमद तथा संस्था अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पदयात्रा के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 26 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह महोत्सव शहर के लिए गौरव की बात है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की।

संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चंदौली रंग महोत्सव 3 जनवरी से 6 जनवरी तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में फैयाज अंसारी, राकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रहरि, घनश्याम विश्वकर्मा, बृजेश गुप्ता, निक्की गुप्ता, दीपू यादव, एस. फाजिल, मो. राशिद, कृष्णकांत गुप्ता, धनंजय कुमार उर्फ डीके, राजू एक्टर सहित मणिपुर से आई कलाकार टीम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम