चंदौली पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर कसा शिकंजा, 120 बंडल बरामद

त्योहारों के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान, दुकानदारों को चेतावनी

चंदौली। आगामी त्योहारों और चाइनीज मांझे के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस महकमे ने विशेष कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम ने कस्बा चंदौली में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 15 दुकानों की जांच की और 120 बंडल चाइनीज मांझा बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की। क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि जिन दुकानदारों द्वारा मांझा चोरी-छिपे मुनाफा कमाने के लिए बेचा जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सदर ने आमजन से अपील की कि वे अपने दोस्तों और परिवार को चाइनीज मांझे के खतरों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा तेज और खतरनाक होता है, जिससे गंभीर चोटें लग सकती हैं और यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है।

पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि किसी बाजार या दुकान पर चाइनीज मांझा बिक्री के लिए उपलब्ध हो, तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। सीओ ने कहा, “आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। चाइनीज मांझे से बचें और सुरक्षित रहें।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार      SHREE 7NEWS, बबुरी (चंदौली)। बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव में बुधवार सुबह…

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार