सड़क बनी तालाब, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

पोखरी पर अवैध कब्जे से जलभराव का आरोप, कब्जा मुक्त कराने की उठी मांग

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा खुर्द जाने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जल निकासी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने चौबेपुर–बाबतपुर मार्ग पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की पोखरी पर अवैध कब्जे के चलते गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है।

सोनही–बर्थरा गांव निवासी चंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि उनकी पुत्री होली, जो सुभाष इंटर कॉलेज में अध्ययनरत है, विद्यालय से लौटते समय जय जवान जय किसान स्कूल से बर्थराखुर्द जाने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण अक्सर फिसल जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रजापति और यादव बस्ती के पास कुछ लोगों द्वारा ग्राम सभा की पोखरी पर कब्जा कर लिया गया है, जिसके चलते पानी की निकासी बाधित हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भरा रहता है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं और कपड़े खराब हो जाते हैं। इसी मार्ग पर शिप्रा प्रजापति, पुत्री राधेश्याम प्रजापति के गिरकर घायल होने की घटना भी सामने आ चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर जिलाधिकारी और बीडीओ चोलापुर को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला। समाधान न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रविवार को बाबतपुर मोहांव–चौबेपुर मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और जिलाधिकारी को पत्र भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम सभा की पोखरी को तत्काल कब्जा मुक्त कराकर उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन में विनोद प्रजापति, महेश, अरुण, किशनलाल, मेवालाल, राधेश्याम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा