समाजवादी पीडीए पंचांग–2026 का वाराणसी में विमोचन

पीडीए समाज को जोड़ने और 2027 के लक्ष्य को लेकर सपा ने तेज किया अभियान

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया द्वारा प्रकाशित समाजवादी पीडीए पंचांग–2026 का विमोचन रविवार को शिवाला स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा रहे। इस अवसर पर शहर दक्षिणी विधानसभा के सभी वार्डों के सेक्टर एवं जोनल प्रभारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी व पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया। इसी क्रम में बनारस में पीडीए समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से पंचांग एवं कैलेंडर का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि समाजवादी पीडीए पंचांग की विशेषता यह है कि इसमें पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि और ऐतिहासिक दिवसों को शामिल किया गया है। इससे नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक योगदान से परिचित हो सकेगी।

विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवाद भारत के संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर पीडीए पंचांग के विमोचन के बाद पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, जिससे पीडीए समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पबद्ध हुआ है।

पंचांग के प्रकाशक एवं सपा प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने कहा कि मौजूदा समय में समाज को बांटने की राजनीति हो रही है। ऐसे में समाजवादी पीडीए पंचांग के माध्यम से एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिल सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी शहर दक्षिणी के अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर मोहम्मद दिलशाद अहमद, संजय मिश्रा, ईशान श्रीवास्तव, पारसनाथ जायसवाल, रवि जायसवाल, इकबाल अंसारी, हिफाजत अली, सुमित जायसवाल, सुजीत गुप्ता, चरण दास गुप्ता, अभिषेक यादव, रवि शंकर यादव, मिथिलेश साहनी, जौहर प्रिंस, आलोक गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, काशीनाथ गुप्ता, सोहनलाल चौरसिया सहित मीडिया प्रभारी रामजी यादव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा