अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

संगठन पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडेय के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सादे व गरिमामय समारोह में उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने संपूर्णानंद पांडेय को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांडेय संगठन के प्रति निष्ठावान रहते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए उनकी सोच और कार्यशैली सराहनीय है।

अजय मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम पांडेय के आवास पर आयोजित किया गया, जहां संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला सचिव संदीप सिंह ने कहा कि संपूर्णानंद पांडेय सदैव सामाजिक कार्यों में तत्परता और समर्पण भाव से सहभाग करते हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर आशीष मोहन, राजू चौबे, डॉ. राजेश त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, आशुतोष राय, जिला अध्यक्ष उमेश गिरी, सुजीत गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने पांडेय को दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र