रेडक्रॉस व सिंधी समाज के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित

204 लोगों की हुई जांच, 43 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन हेतु भेजा गया अस्पताल

वाराणसी। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से स्व. ईश्वरी देवी एवं स्व. लक्ष्मण दास बालानी की पुण्य स्मृति में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन अमरनगर कुटिया, सोनिया में किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा विशिष्ट अतिथि सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश लालवानी रहे। संयोजक जयप्रकाश बालानी एवं डॉ. संजय राय ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में अत्याधुनिक नेत्र मोबाइल वैन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।

शिविर में कुल 204 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 43 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। सभी मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ में भर्ती कराया गया है, जहां आवश्यक जांच के बाद रिपोर्ट अनुकूल मिलने पर उनका ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं अन्य मरीजों को जांच के उपरांत चश्मे का नंबर दिया गया, जिन्हें शीघ्र ही निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन में जेपी बालानी, सुरेश तुलस्यान, वेदमूर्ति शास्त्री, रोहित बालानी, विजय शाह, राम गोपाल त्रिपाठी, पंकज भागचंदानी, अवंतिका विश्वकर्मा, शाश्वत नागवानी, नितिन त्रिपाठी, सतीश छाबड़ा, हेमंत केशवानी, पवन भाटिया, जय लालवानी, सागर लालवानी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला