एयरपोर्ट पर यात्री के हैंडबैग से छह जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली जा रहे यात्री की यात्रा रद्द, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के एक यात्री के हैंडबैग से छह जिंदा कारतूस मैगजीन सहित बरामद किए गए। घटना के बाद यात्री की यात्रा रद्द कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार भुनेश्वर नाथ तिवारी पुत्र बालनाथ तिवारी, निवासी बरौधा, कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर, अपनी पत्नी रीता तिवारी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1254 से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। बोर्डिंग पास लेने के बाद जब वे एसएचए होल्ड एरिया में सुरक्षा जांच के लिए पहुंचे, तभी सीआईएसएफ के जवानों ने हैंडबैग की जांच के दौरान .32 बोर के छह जिंदा कारतूस मैगजीन सहित बरामद किए।

सीआईएसएफ ने तत्काल यात्री को हिरासत में लेते हुए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा यात्री से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान यात्री के परिजनों को भी सूचना दी गई। यात्री ने शस्त्र लाइसेंस प्रस्तुत किया और बरामद कारतूस के संबंध में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यात्री ने माफीनामा लिखकर भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात स्वीकार की। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया। चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा ने बताया कि यात्री अपनी पत्नी के साथ व्यवसायिक कार्य से दिल्ली जा रहा था। जांच के दौरान हैंडबैग से मैगजीन सहित छह जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। जांच पूरी होने के बाद कारतूस और मैगजीन वापस कर यात्री को छोड़ दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    विद्यालयों और महाविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    बुआ के घर घूमने आए थे दोनों मासूम, गहरे पानी में डूबने से गई जान   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित