कड़ाके की ठंड में गरीबों को मिली राहत, बरनी गांव में बांटे गए कंबल

भाजपा नेता पंकज सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को किया गया वितरण

जंसा। सेवापुरी विकास खंड के बरनी गांव में रविवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता पंकज सिंह ने किया, जिसमें दर्जनों असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर पंकज सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता के लिए कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा।

कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए भाजपा नेता पंकज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण ठंड में यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान चित्रसेन सिंह (भुवाल), गांव के सम्मानित नागरिक ताड़क नाथ पांडेय, विजय शंकर पांडेय, कैलाश मौर्य, अरविंद गोड, राजकुमार विश्वकर्मा, रामदुलार पाल, अदालत राम, मुकेश पाल, चंद्रबली पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    विद्यालयों और महाविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    बुआ के घर घूमने आए थे दोनों मासूम, गहरे पानी में डूबने से गई जान   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित