माघ मेला को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फुलप्रूफ व्यवस्था के निर्देश

काशी प्रवास के बाद प्रस्थान से पहले अधिकारियों को चेताया, दालमंडी चौड़ीकरण में तेजी लाने का आदेश

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय काशी प्रवास के बाद रविवार को प्रस्थान से पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को माघ मेला की तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माघ मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाकुंभ की तर्ज पर हर बिंदु पर चुस्त-दुरुस्त और फुलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

सीएम ने कहा कि माघ मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गंगा घाटों और प्रमुख मंदिरों पर समुचित इंतजाम होने चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करें और किसी भी कमी की स्थिति में तत्काल सुधार कराया जाए।

 

 

मुख्यमंत्री ने ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए रैनबसेरों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थायी और अस्थायी दोनों प्रकार के रैनबसेरों में गद्दे, कंबल, साफ-सफाई, गर्म पानी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

 

सीएम योगी ने कहा कि काशी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए नागरिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग न होने दी जाए और अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए। हटाए गए अतिक्रमण पर दोबारा कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

 

मुख्यमंत्री ने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को भी त्वरित गति से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। साथ ही विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के सुझाव और प्रस्तावों को भी शामिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

सीएम योगी ने दो टूक कहा कि माघ मेला और काशी की व्यवस्थाएं प्रदेश की छवि से जुड़ी हैं, ऐसे में किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा