बालटी विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत खमरिया में शपथ ग्रहण

महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम, 1098 व 181 की दी गई जानकारी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। महिला कल्याण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को विकास खण्ड औराई के खमरिया गांव में बाल विवाह रोकथाम को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 सहित विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि जरूरतमंद समय पर सहायता प्राप्त कर सकें। अधिकारियों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक करने पर बल दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में बाधक बनता है। इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम में आनंद मौर्या, शिवशंकर मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुध्न कनोजिया, जिला प्रोबेशन कार्यालय के राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बालक और बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र