प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे पंकज चौधरी, हुआ भव्य स्वागत

काशी की सीमा से सर्किट हाउस तक दस स्थानों पर हुआ अभिनंदन, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के नारे

वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद बुधवार की शाम पंकज चौधरी पहली बार काशी पहुंचे। उनके वाराणसी आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि, डमरू दल, पुष्पवर्षा और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का काफिला आगे बढ़ा।

कैथी से लेकर सर्किट हाउस तक करीब दस स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। पार्टी के झंडों और होर्डिंग्स से सजी सड़कों से होते हुए उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा।

कैथी में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में पंकज चौधरी का भव्य अभिनंदन किया गया। चौबेपुर बाजार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय की अगुवाई में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, अपराजिता सोनकर, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद संदहा चौराहा और आशापुर चौराहा पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आशापुर फ्लाईओवर के नीचे, पहड़िया चौराहा, पाण्डेयपुर स्थित काली मंदिर, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा एवं सर्किट हाउस पर जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रमों में काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, अशोक चौरसिया, राजेश राजभर, नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ल, शैलेश पांडेय सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    विद्यालयों और महाविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    बुआ के घर घूमने आए थे दोनों मासूम, गहरे पानी में डूबने से गई जान   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित