सेंट्रल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का सम्मान

बनारस एडवोकेट गिल्ड की ओर से आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने किया अभिनंदन

वाराणसी। जिला पंचायत रोड कचहरी स्थित मिथिला विधिक सहायता केंद्र में बुधवार को बनारस एडवोकेट गिल्ड के बैनर तले सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में संस्था के अध्यक्ष गौतम कुमार झा (एडवोकेट) एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र त्रिवेदी ने सेंट्रल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम तथा महामंत्री आशीष सिंह को पारंपरिक पाग, दुपट्टा, माला और श्रीकाशी विश्वनाथ का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान से अभिभूत अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं से संबंधित सभी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगा। वहीं महामंत्री आशीष सिंह ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं, दोनों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

इस अवसर पर गौतम झा, नित्यानंद राय, सुरेन्द्र पाण्डेय, पं. राजेन्द्र त्रिवेदी, मनोज कपूर, निरसन कुमार झा, शिवेन्द्र पाठक, राहुल श्रीवास्तव, विशाल सेठ, आकाश यादव बादल, विशाल साहू, अजय गोंड, होरी लाल, एसपी यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा