घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट, तीन नामजद पर मुकदमा

पेंशन के रुपये लेकर पहुंचे युवक पर हमला, नकदी व मोबाइल छीने

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर। क्षेत्र के कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कौवापुर गांव में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़ित जगदीश सिंह यादव के अनुसार 2 जनवरी की दोपहर वह अपने पिता की पेंशन के 23 हजार रुपये लेकर घर पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही मनबोध प्रजापति, उसका पुत्र और भाई जबरन उसके मकान में घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट की घटना में जगदीश यादव, उसका पुत्र सोनू और पत्नी रीता देवी घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान 23 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष चौबेपुर इन्द्रेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    विद्यालयों और महाविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    बुआ के घर घूमने आए थे दोनों मासूम, गहरे पानी में डूबने से गई जान   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित