लूट के इरादे से हत्या कर शव छिपाने के मामले में दो नाबालिग दोषी

अदालत ने सुनाई 20-20 वर्ष के साधारण कारावास व अर्थदंड की सजा

 

वाराणसी। लूट की नीयत से हत्या कर शव को छिपाने के मामले में अदालत ने दो नाबालिगों को दोषी करार देते हुए दंडित किया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट द्वितीय) नितिन पाण्डेय की अदालत ने दोनों बाल अपचारियों को दोषी पाते हुए 20-20 वर्ष के साधारण कारावास तथा 18-18 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। नाबालिग होने के कारण अर्थदंड की राशि उनके संरक्षक माता-पिता द्वारा अदा की जाएगी। यदि संरक्षक अर्थदंड जमा नहीं करते हैं तो बाल अपचारियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया है कि किशोर न्याय बोर्ड की विधि-व्यवस्था के अनुसार बाल अपचारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह तथा वादी की ओर से अधिवक्ता संतोष सिंह ने प्रभावी पैरवी की।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, परमानंदपुर, शिवपुर निवासी वादी अरुण कुमार ने एक जनवरी 2019 को थाना लोहता में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि उसके मोबाइल पर उसके पिता के मोबाइल से सूचना मिली कि पिसौर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है।

सूचना मिलने पर जब वादी मौके पर पहुंचा तो पाया कि शव उसके बड़े पिता प्रेमचंद सिंह निवासी कविरामपुर, बड़ागांव का है, जो उस समय परमानंदपुर, शिवपुर में मकान बनवाकर रह रहे थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि लूट के इरादे से उनकी हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से वहां फेंक दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान दोनों बाल अपचारियों के नाम प्रकाश में आए, जिसके बाद उन्हें आरोपित बनाया गया। सुनवाई के उपरांत अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा