आई लव मोहम्मद के नारे लगाकर जुलूस निकालने के मामले में अग्रिम जमानत खारिज

विशेष न्यायाधीश की अदालत ने मो. फतेह अली खान को नहीं दी राहत

वाराणसी। बिना अनुमति जुलूस निकालकर ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगाते हुए कथित रूप से मामले को सांप्रदायिक रंग देने के प्रकरण में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी मो. फतेह अली खान की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी संतोष तिवारी ने प्रभावी पैरवी की।

अभियोजन के अनुसार, वादी उपनिरीक्षक विशाल विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी मदनपुरा थाना दशाश्वमेघ ने तहरीर देकर बताया कि 24 सितंबर 2025 को वह फैंटम-14 के कर्मचारियों के साथ चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि मदनपुरा क्षेत्र के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के मौलाना शाहजेब मुहम्मदी, आवेश राजा (मदनी राजा बरकती ग्रुप), हाजी हारुन, हाफिज अब्दुल कादिर सहित 40-50 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना पूर्व अनुमति के जुलूस निकाला गया।

आरोप है कि जुलूस के दौरान डीजे बजाकर, बैनर-पोस्टर लगाकर नारेबाजी की गई, जिससे आवागमन बाधित हुआ और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया। अभियोजन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया।

विवेचना के दौरान सदानंद बाजार, रामपुरा निवासी मो. फतेह अली खान का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया। इसके बाद आरोपी की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली के अवलोकन के बाद अदालत ने आरोपी को कोई राहत देते हुए अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा