पति द्वारा दूसरी शादी करने पर पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पति द्वारा दूसरी शादी करने पर पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। जीवित पत्नी के रहते बिना विवाह विच्छेद के दूसरी शादी करने के मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ थाना चौबेपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता महिमा गुप्ता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह 21 जनवरी 2012 को विजय गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मार्कंडेय महादेव मंदिर में संपन्न हुआ था। इस दांपत्य जीवन से उन्हें एक पुत्री है। विवाह के लगभग एक वर्ष बाद से ही पति द्वारा घरेलू उत्पीड़न, झगड़े और मारपीट की जाने लगी, जिसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने पिता के साथ मायके में रह रही हैं।

महिमा गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में उनका मामला वर्तमान में परिवार न्यायालय में विचाराधीन है और अब तक न तो तलाक हुआ है और न ही विवाह विच्छेद। इसके बावजूद उनके पति विजय गुप्ता ने रिंकी गुप्ता, पुत्री महेंद्र प्रताप गुप्ता, निवासी ग्राम खर्गसेनपुर, थाना गद्दी केराकत, जनपद जौनपुर के साथ चोरी-छिपे श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर, शिवपुरी सिहौली, केराकत (जौनपुर) में दूसरी शादी कर ली।

पीड़िता के अनुसार, रिश्तेदारों के माध्यम से उन्हें मंदिर से जारी विवाह प्रमाण पत्र की छायाप्रति और पति की दूसरी पत्नी के साथ फोटोग्राफ प्राप्त हुए हैं, जो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध हैं। इन्हीं आधारों पर उन्होंने थाना चौबेपुर में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा