राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटा स्वर्णकार समाज, चौबेपुर में हुई अहम बैठक

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटा स्वर्णकार समाज, चौबेपुर में हुई अहम बैठक

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन सह शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को स्वर्णकार समाज चौबेपुर की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने राष्ट्रीय अधिवेशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन स्वर्णकार समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सम्मान को नई दिशा देगा।

स्वर्णकार समाज चौबेपुर के संरक्षक युगल किशोर सेठ (मास्टर साहब) ने समाज के लोगों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटें, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य रूप ले सके।

कार्यक्रम के अंत में संरक्षक युगल किशोर सेठ ने उपस्थित सभी समाजजनों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान चौबेपुर मनोज सेठ, स्वर्णकार समाज के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सेठ, सतीश सेठ, भानु प्रताप सेठ, मृत्युंजय प्रसाद सेठ, बंगाली बाबू सेठ, पंचम सेठ, प्रेमचंद्र सेठ, पिंटू, लालचंद सेठ, अजय सेठ, गुड्डू, महेंद्र सेठ, हरिद्वार सेठ, प्रमोद सेठ, पप्पू, गोकुल सेठ, संजय सेठ, अमित सेठ, दीपू, सुनील सेठ, राधेश्याम सेठ, प्रदीप सेठ, अजय बरनवाल, अनूप बरनवाल, दिलीप सेठ, चंद्रमा सेठ, राजा बाबू सहित सैकड़ों स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी स्वर्णकार समाज के मीडिया प्रभारी राहुल सेठ द्वारा दी गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा