जी-राम-जी अधिनियम ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा

125 दिन की रोजगार गारंटी से बढ़ेगी ग्रामीण आय, पलायन पर लगेगा अंकुश

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) जी-राम-जी अधिनियम एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह अधिनियम ग्रामीण श्रमिकों, किसानों और मेहनतकश वर्ग के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। यह बातें नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

 

प्रभारी मंत्री ने बताया कि नए अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में सीधा इजाफा होगा और रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी। यह निर्णय ग्रामीण समाज के प्रति सरकार की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि जी-राम-जी अधिनियम की एक बड़ी विशेषता यह है कि अब बेरोजगारी भत्ता वास्तविक और प्रभावी कानूनी अधिकार बन गया है। यदि श्रमिक द्वारा कार्य की मांग के बावजूद समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो बेरोजगारी भत्ता स्वतः देय होगा। पूर्व की योजनाओं में मौजूद जटिल शर्तों को समाप्त कर दिया गया है।

 

प्रभारी मंत्री ने बताया कि मजदूरी भुगतान की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है। यदि भुगतान में देरी होती है, तो विलंब के प्रत्येक दिन का मुआवजा मजदूरी के साथ श्रमिक को दिया जाएगा। इससे श्रमिकों के शोषण पर रोक लगेगी और उन्हें उनके श्रम का पूरा प्रतिफल समय पर मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कृषि बुआई और कटाई के दौरान वर्ष में अधिकतम 60 दिनों तक कार्य बंद रखने का प्रावधान किया गया है, ताकि कृषि गतिविधियां प्रभावित न हों।

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब विकास योजनाओं का निर्धारण ग्राम स्तर पर ग्राम सभा की सहभागिता से किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करेगी, जिससे गांवों का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

 

अंत में उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम ग्रामीण रोजगार, आजीविका और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

 

प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश सिंह (शाहगंज), एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’, विधायक डॉ. आर.के. पटेल (मड़ियाहूं), जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व डॉ. अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अजय शंकर दुबे, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा