फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

प्रतिबिम्ब पोर्टल से मिली सूचना पर कोतवाली व साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाकर देशभर में 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को चिह्नित किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी साइबर देवेश सिंह के निर्देशन और पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह और राजेश यादव के नेतृत्व में यह सफलता मिली।

पुलिस ने थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 08/26, धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रियम श्रीवास्तव ने ‘राजरिता’ नाम से एक फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाई थी। वह ए-4 साइज पेपर और नोटबुक की सप्लाई का झांसा देकर लोगों से ऑर्डर लेता और अपने तथा परिजनों के बैंक खातों में रकम मंगवा लेता था।

ग्राहकों द्वारा डिलीवरी के लिए संपर्क करने पर आरोपी इनवाइस मेकर ऐप से फर्जी बिल और पिक्सआर्ट ऐप के जरिए डीटीडीसी कूरियर की फर्जी बिल्टी तैयार कर व्हाट्सएप पर भेज देता था, जबकि वास्तव में कोई माल डिलीवर नहीं किया जाता था।

आरोपी एक्सपोर्टर इंडिया और इंडिया मार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से नए ग्राहकों को खोजता था। इसके अलावा गेमिंग प्लेटफार्म का सहारा लेकर भी लोगों से पैसे मंगवाकर अपने खातों में जमा कराता था।

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021 से अब तक आरोपी के बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुई है। साइबर पुलिस पोर्टल पर जांच करने पर आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से कुल 21 एनसीआरपी (NCRP) शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला बड़े स्तर की साइबर ठगी से जुड़ा है। अन्य पीड़ितों की पहचान और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन