सैनिक सेवा संस्थान के चेयरमैन गौरव सिंह ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

भीषण ठंड में मानवता की मिसाल बना निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। भीषण ठंड और गलन के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सैनिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम मानवीय संवेदना और जनसेवा के वातावरण से सराबोर नजर आया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के चेयरमैन गौरव सिंह राजवाड़ी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान गौरव सिंह राजवाड़ी ने कहा कि ठंड का मौसम गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सबसे कठिन समय होता है। ऐसे हालात में उनके साथ खड़ा होना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।

संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गांव क्षेत्र के हजारों वृद्धों, गरीबों, दिव्यांगों एवं निराश्रितों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। कंबल वितरण की शुरुआत चेयरमैन गौरव सिंह ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर जनसेवा, सहयोग और करुणा की भावना से भरा रहा। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर जयप्रकाश पाण्डेय, भीम सिंह, रमाशंकर सिंह, राजकुमार सिंह, आलोक सिंह, भरत लाल, पुष्कर सिंह, अनिल सिंह, रितेश यादव, रणबीर सिंह, कृष्णा सिंह, सचिन वर्मा, आशु पाण्डेय, अमृत सिंह, अमित सिंह, मेजर यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा