बदलापुर में निलंबित प्रधानाचार्य जांच से रहे फरार

विद्यालय परिसर में शाम तक इंतजार करते रहे जांच अधिकारी, अंतिम अवसर भी किया व्यर्थ

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले के बदलापुर नगर स्थित श्री ईश्वरी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बदलापुर में निलंबित प्रभारी प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत मिश्रा एक बार फिर जांच प्रक्रिया से बचते नजर आए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जांच अधिकारी और प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य विद्यालय परिसर में पूरे दिन इंतजार करते रहे, लेकिन निलंबित प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हुए।

कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर निलंबन से जुड़े बिंदुओं की जांच के लिए नियुक्त जांच अधिकारी जे.एन. सिंह (जगन्नाथ सिंह), अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं कोषाध्यक्ष, प्रबंध कार्यकारिणी समिति, पूर्व सूचना के अनुसार 10 जनवरी 2026 को विद्यालय पहुंचे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि निलंबित प्रधानाचार्य को दूरभाष के माध्यम से पूर्व में सूचना देकर दोपहर 1 बजे तक विद्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था। प्रारंभिक बातचीत में उन्होंने आने की बात कही, किंतु जांच अधिकारी के विद्यालय पहुंचने के बाद न तो वे उपस्थित हुए और न ही उनका मोबाइल फोन रिसीव हुआ। शाम 4 से 5 बजे तक जांच अधिकारी विद्यालय परिसर में इंतजार करते रहे, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

इस दौरान विद्यालय के अतिरिक्त प्रभार प्रधानाचार्य कमलेश कुमार यादव ने बताया कि लक्ष्मीकांत मिश्रा 14 दिसंबर 2025 से आज तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए हैं। उन्होंने विद्यालय से ले जाए गए अभिलेख भी वापस नहीं किए हैं और न ही विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा गया है।

जांच अधिकारी जे.एन. सिंह ने कहा कि निलंबित प्रधानाचार्य को जांच में सहयोग के लिए पर्याप्त और अंतिम अवसर दिया गया था। पूर्व सूचना के बावजूद उपस्थित न होना और किसी प्रकार का सहयोग न करना उनके असहयोगात्मक रवैये को दर्शाता है। अब विद्यालय कार्यकारिणी द्वारा उपलब्ध पत्रावली एवं अभिलेखों के आधार पर आरोप पत्र तैयार कर निलंबित प्रधानाचार्य तथा कार्यकारिणी को सौंपा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतिम अवसर था, जिसे निलंबित प्रधानाचार्य ने स्वयं गंवा दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोप पत्र की नोटिस शीघ्र ही लक्ष्मीकांत मिश्रा को तामील कराई जाएगी तथा इसकी एक प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए अतिरिक्त प्रभार प्रधानाचार्य कमलेश कुमार यादव को भी भेजी जाएगी।

मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, उप-प्रबंधक अखिलेश चंद्र शुक्ला, कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेशचंद्र दूबे, कार्यकारिणी सदस्य आशीष पाण्डेय, शिक्षक बृजेश चंद्र शुक्ला, सेवा निवृत्त शिक्षक नरेंद्र नाथ तिवारी, शिक्षक शुभम सिंह सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि निलंबित प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा बार-बार जांच और शैक्षणिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। आज उपस्थित होने का आश्वासन देकर अनुपस्थित रहना जांच प्रक्रिया को और अधिक गंभीर बना गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा