प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर दाखिल याचिका तकनीकी आधार पर खारिज

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया स्वयं को अक्षम, उच्च न्यायालय में ले जाया जाएगा मामला – अधिवक्ता विकास तिवारी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज/नायलॉन/सिंथेटिक मांझा, प्लास्टिक तात धागा एवं सीसा लेपित धागे की बिक्री, भंडारण और उपयोग के विरुद्ध दायर सार्वजनिक हित से जुड़ा आवेदन माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, जौनपुर द्वारा तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया गया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि उक्त आवेदन में माननीय राज्यपाल एवं जिला मजिस्ट्रेट, जौनपुर को भी पक्षकार बनाया गया है, जबकि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम इस प्रकार के प्रकरण की सुनवाई के लिए सक्षम नहीं हैं। इसी कारण आवेदन को बनाए रखने योग्य नहीं माना गया। साथ ही न्यायालय ने आवेदक को यह छूट दी कि वह सक्षम न्यायालय अथवा उपयुक्त फोरम में पुनः आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

यह आवेदन ग्राम कोड्डा, थाना जफराबाद, जौनपुर निवासी आशीष शुक्ल द्वारा दायर किया गया था। आवेदन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। आवेदक द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों, सरकारी ज्ञापनों, समाचार पत्रों की कटिंग्स एवं स्थानीय सर्वेक्षण को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया था। यह याचिका भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) एवं अनुच्छेद 51क (घ) (पर्यावरण संरक्षण का मौलिक कर्तव्य) से प्रेरित बताई गई।

मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि न्यायालय का आदेश केवल तकनीकी आधार पर है, न कि विषयवस्तु पर। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित मांझे से हो रही मौतें और गंभीर दुर्घटनाएं आज भी जारी हैं। शीघ्र ही इस मामले को उच्च न्यायालय या अन्य सक्षम फोरम में पुनः प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि घातक मांझे पर प्रभावी और स्थायी रोक सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जौनपुर में हाल के दिनों में चाइनीज मांझे से कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक स्कूल शिक्षक की मौत भी शामिल है, जिनकी गर्दन मांझे से कट गई थी। इस संबंध में पुलिस से कई बार मांग की जा चुकी है कि मांझा बेचने व उपयोग करने वालों के विरुद्ध हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वर्ष 2017 में ही सिंथेटिक एवं नायलॉन मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण मकर संक्रांति जैसे पर्वों पर दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मनुष्यों के साथ-साथ पशु और पक्षियों की जान जा रही है।

आवेदक आशीष शुक्ल ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और इस जनघातक प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा