व्यापारियों के मान-सम्मान व हितों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष— अजीत सिंह बग्गा

हरहुआ व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं व संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

हरहुआ (वाराणसी)। व्यापारियों के मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी तथा उनकी समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। संगठन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उक्त विचार वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने हरहुआ व्यापार मंडल के तत्वावधान में पीलर नंबर-03 के समीप स्थित एकता प्रोविजन स्टोर्स, हरहुआ में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत, संगठित एवं प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए। सभी ने एकजुट होकर व्यापार मंडल को सशक्त बनाने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, एडवोकेट एन.पी. जायसवाल, जिलामहामंत्री धर्मवीर गुप्ता, महामंत्री मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, राजू सेठ सहित हरहुआ व्यापार मंडल के संरक्षक राजेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, संयुक्त मंत्री राकेश गुप्ता, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ज्योतिरादित्य गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त व एकजुट रखते हुए सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन