भदोहीवाला फाउंडेशन ने अर्जुनपट्टी में बांटे 1500 कंबल, सामाजिक सेवा का दिया संदेश

भदोहीवाला फाउंडेशन ने अर्जुनपट्टी में बांटे 1500 कंबल, सामाजिक सेवा का दिया संदेश

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

औराई (भदोही)। विकास खंड औराई अंतर्गत ग्राम सभा अर्जुनपट्टी में सोमवार को भदोहीवाला फाउंडेशन के बैनर तले विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कुल 1500 कंबलों का वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के आयोजक श्रीमान जय प्रकाश चौबे एवं रमेश चंद्र चौबे रहे, जिनके सहयोग से यह सामाजिक पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में औराई ब्लाक प्रमुख ब्रजमोहन मिश्रा (विकास भैया), ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राकेशधर त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्रीमान कमलेश जी, विंध्याचल मंडल प्रभारी प्रमोद मिश्रा, जिला अध्यक्ष महेश त्रिपाठी, भदोहीवाला फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय तथा बजरंग दल संयोजक अर्पित प्रजापति उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। उन्होंने भदोहीवाला फाउंडेशन द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि आने वाले समय में भदोहीवाला फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं स्नेह बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने संस्था के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई का मिला आश्वासन   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। जिले में पत्रकारों के साथ…

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद भदोही में आयोजित जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास