पुलिस अधीक्षक को भेंट किए गए 10 हीटर, पुलिस कार्यों की सराहना

जेपी हॉस्पिटल व सिस्को की पहल, जिले के सभी थानों में वितरित हुए हीटर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. रत्नेश पाण्डेय एवं सिस्को के निदेशक आशुतोष तिवारी द्वारा पुलिस विभाग के सराहनीय कार्यों और जनपद में बेहतर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को 10 हीटर सप्रेम भेंट किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्राप्त सभी हीटरों को जनपद के 10 थानों में वितरण कराया। हीटर वितरण का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

डॉ. रत्नेश पाण्डेय ने कहा कि यह पहल केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने यह भी बताया कि जेपी हॉस्पिटल भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा, जिसमें सहयोगी संस्था के रूप में सिस्को की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

पुलिस विभाग की ओर से इस सहयोग के लिए जेपी हॉस्पिटल एवं सिस्को का आभार व्यक्त किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला