न्यायालय का बड़ा आदेश, आठ जालसाजों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने परिवाद स्वीकार कर स्टेट केस के रूप में कार्यवाही के दिए आदेश

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, कोर्ट संख्या–12 जौनपुर ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए आठ आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश वाद संख्या आज्ञा सं0-बी 11/2025 में प्रस्तुत परिवाद के आधार पर पारित किया गया।

न्यायालय ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत यह पाया कि आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध बनता है। न्यायालय की राय में अभियुक्तों को तलब किया जाना न्यायोचित है, जिसके आधार पर प्रकरण को स्टेट केस के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया गया।

 

न्यायालय के आदेश के अनुसार जिन अभियुक्तों को तलब किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—

जावेद अहमद पुत्र सल्लाउद्दीन खलील (निवासी मानी कलां),

मोहम्मद खुशीद पुत्र जमालुद्दीन (निवासी मानी कलां),

नूरुन निशा पत्नी अंसार (निवासी मानी कलां),

बेलाल उर्फ बलाउद्दीन पुत्र जमालुद्दीन (निवासी मानी कलां),

मोहम्मद अलकमा खान पुत्री अब्दुल रफीक (निवासी सुम्बुलपुर),

तस्मा खातून पत्नी मोहम्मद अजीज (निवासी सुम्बुलपुर),

मोहम्मद जाफिर पुत्र हाजी जमील (निवासी छित्तेपुर, आजमगढ़),

फखरे आलम पुत्र अब्दुल हमीद (निवासी छित्तेपुर, आजमगढ़)।

 

न्यायालय ने अभियुक्तों को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (छल द्वारा प्रतिरूपण), 420 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज का प्रयोग), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) के अंतर्गत तलब किया है।

साथ ही नई विधि के अनुरूप यह प्रकरण बीएनएस की धारा 352, 351 एवं 61(2) से भी संबद्ध बताया गया है।

 

न्यायालय ने आदेश दिया है कि प्रकरण को स्टेट केस के रूप में दर्ज कर सभी अभियुक्तों को समन जारी किया जाए तथा उन्हें 06 फरवरी 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

इस आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति