ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा, पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरपुर गांव के शिवगुलामगंज रेलवे लाइन फाटक के पास रविवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान चकमुरली उतरीजपुर गांव निवासी 28 वर्षीय शिवकुमार उर्फ पिंटू यादव, पुत्र रामफेर यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शिवकुमार की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात में उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। कुछ देर बाद रेलवे फाटक के गेटमैन द्वारा घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर बक्शा थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जौनपुर भेज दिया।

 

परिजनों ने बताया कि शिवकुमार उर्फ पिंटू यादव की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप